Monday, 7 June 2010
कला संवर्द्धन को संस्कार भारती की इकाई गठित
मुजफ्फरपुर, प्रतिनिधि : जिले के सांस्कृतिक माहौल को गति देने के लिए मंगलवार को संस्कार भारती की ओर से कलाकारों की नई इकाई गठित की गई। बालूघाट स्थित प्रसिद्ध तबलावादक सतीश महाराज की आवास पर आयोजित बैठक का उद्घाटन संस्था के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री अमीर चंद ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कला के विविध क्षेत्रों के विशेषज्ञों को बुलाकर उनकी प्रस्तुति कराई जाएगी। इससे यहां के कलाकारों का उत्साहवर्द्धन होगा। बैठक में कलाकारों की नई कमेटी भी गठित की गई जिसके अध्यक्ष के रूप में सतीश महाराज को चुना गया। वहीं, राकेश कुमार को महामंत्री, अरविंद कुमार व सतीश चंद्र मिश्रा को उपाध्यक्ष, शिवशंकर मिश्र व धनंजय कुमार को उप महामंत्री बनाया गया। बैठक में नृत्यांगना डा.रंजना सरकार, संस्था के प्रांतीय महामंत्री सुशील कुमार कर्ण, प्रांतीय संगठन मंत्री गणेश प्रसाद सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे। Dainik Jagran
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment